Gorakhpur News: नाली विवाद में युवक की पीटकर हत्या,तीन हिरासत में

गोरखपुर के कैंपियरगंज में नाली विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में एक युवक की उसके पड़ोसियों ने पीटकर हत्या कर दी है। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पड़ोसियों का गलत तरीके से पानी गिराने से रोका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की के लिए भेज दिया है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, विशंभर चौरसिया के पड़ोसी रात में छत से पानी गिरा रहे थे। पानी विशंभर के ऊपर भी गिर गया। इसका विरोध किया तो पड़ोसी झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने पीटना शुरु कर दिया। पिटाई से विशंभर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी दे रात ही मौके पर पहुंच गए थे।

मृतक के भाई ने बताया कि पड़ोसियों की पिटाई के दौरान विशंभर के सिर में गहरी चोट लग गई । उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि नाली विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई होने पर उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+