Gorakhpur News: भोजन के बाद हाथ धूलने जा रही थी छात्रा,फिर अचानक पहुंच गई अस्पताल

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिणी स्थित प्राथमिक विद्यालय की दस वर्षीय छात्रा के साथ उस समय हादसा हो गया जब वह भोजन के पश्चात हाथ धुलने जा रही थी।छात्रा स्कूल में भोजन के पश्चात हाथ धुलने जा रही थी।तभ

गोरखपुर,25 अगस्त: गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिणी स्थित प्राथमिक विद्यालय की दस वर्षीय छात्रा के साथ उस समय हादसा हो गया जब वह भोजन के पश्चात हाथ धुलने जा रही थी।छात्रा स्कूल में भोजन के पश्चात हाथ धुलने जा रही थी।तभी प्राथमिक विद्यालय से सटे एक भवन में निर्माण का कार्य चल रहा था।जहां से एक ईंट छात्रा के सिर पर गिर गई और वह घायल हो गयी।उसकी हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

student

जानकारी के मुताबिक,हुमायूंपुर दक्षिणी के अमित पासवान की 10 वर्षीय पुत्री अंशिका पासवान मुहल्ले के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर के समय भोजन के बाद वह हाथ धुलने के लिए जा रही थी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय से सटे एक मकान से कुछ ईंटें छात्रा के सिर पर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता अमित ने बताया कि बच्ची को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के गए। वहां उसकी स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहां उसकीति गंभीर बनी हुई है। अंशिका प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय छात्रा भोजन के बाद हाथ धोने के लिए गई हुई थी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय से सटे एक निर्माणाधीन मकान से कुछ ईंट छात्रा के ऊपर गिर गई, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+