UP: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Basti News: सिद्धार्थनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की बस्ती में सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह अपने छह साल के बेटे से उसके जन्मदिन पर मिलने जा रहा था। बस्ती के मनौरी चौराहे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
जानकारी के मुताबिक, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी अंकुर पांडेय (27) पुत्र प्रद्युम्न पांडेय अपने बच्चे से मिलने बस्ती जा रहा था। उनका बेटा बस्ती रहकर पढ़ाई कर रहा था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। छह वर्षीय पुत्र अतुल के सिर से माता और पिता दोनों का साया उठ चुका है।

अंकुर के साथ उसकी बुआ का लड़का आशीष भी था। जिसकी हालत गंभीर है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। छह साल का बेटा अनाथ चुका है।
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घायल युवक का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications