साइकिल सवार को बचाने में पटली स्कूल बस,एक की मौत,17 घायल
गोरखपुर में साइकिल सवार को बचाने में स्कूल बस पलट गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 17 बच्चे घायल हो गए।

Gorakhpur News: गोरखपुर के खोराबार के रामनगर कडजहा के पास साइकिल सवार को बचाने के दौरान बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गयी। हालांकि इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गयी। बस में सवार बच्चों में 17 बच्चे घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक,देवरिया स्थित ड्रीम डिफेंस सोनिया एकेडमी के बच्चे गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर घूमने आ रहे थे। रास्ते में एक साइकिल सवार बस के आगे गया। उसे बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में साइकिल सवार अराजी बसडीला निवासी 65 वर्षीय तिलकधारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि 17 बच्चे घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। जिनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
Gorakhpur : CM Yogi की मौजूदगी में 750 ड्रोन एक साथ देंगे बलिदानियों को सलामी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि देवरिया से एक स्कूल बस बच्चों को लेकर चिड़ियाघर आ रही थी। पता चला कि यह बस ड्रीम डिफेंस सोनिया एकेडमी देवरिया की है। जिसमें 62 बच्चे सवार थे। इनमें पांच से छह बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। यह दुर्घटना साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुई है। बस चालक ही हालत नाजुक है। अन्य बच्चों खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications