Gorakhpur : CM Yogi की मौजूदगी में 750 ड्रोन एक साथ देंगे बलिदानियों को सलामी
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह सोमवार को रामगढ़ताल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में बलिदानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। यह दौरा नगर निकाय चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
750 ड्रोन बलिदानियों को सलामी देंगे सीएम योगी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बलिदानिय के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 750 ड्रोन बलिदानियों को सलामी देंगे। जो देश का एक बड़ा कार्यक्रम होगा। महंत दिग्विजय नाथ पार्क में सोमवार शाम पांच बजे इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सीएम योगी के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसमें गोरखपुर में चल रहे तमाम विकास कार्य शामिल होेंगे। जिसमें गोड़धोेइया नाला,सिक्सलेन,फोरलेन,फ्लाईओवर सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल होंगे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा नगर निकाय चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications