अमृत महोत्सव: जिले के 75 स्थलों पर तैयार होगी हरिशंकरी वाटिका

पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।इसी क्रम में गोरखपुर जिले में 75 स्थलों पर हरिशंकरी वाटिका लगाने का निर्णय लिया गया है।जिसकी शुरुआत सोमवार को हो गई।

गोरखपुर,8 अगस्त:

पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।इसी क्रम में गोरखपुर जिले में 75 स्थलों पर हरिशंकरी वाटिका लगाने का निर्णय लिया गया है।जिसकी शुरुआत सोमवार को हो गई। शासन के निर्देश पर आठ से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हरिशंकरी सप्ताह के पहले दिन लोकभारती गोरखपुर मंडल एवं गोरखपुर वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में महानगर के आरएसएस के प्रान्तीय कार्यालय माधव धाम में पौधारोपण किया। पौधरोपण प्रांत प्रचारक सुभाष एवं गोरखपुर वन प्रभाग के एसडीओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने किया।

paudha

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के 75 स्थलों पर हरिशंकरी वाटिका तैयार की जाएगी जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई है।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा।

प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आप सभी हिस्सा बनिए।अधिक से अधिक वृक्षारोपण करिए। हरिशंकरी का रोपण समाज हित में राष्ट्रहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से और अन्यान्य बहुत सारे अनगिनत लाभ हम इन पौधों के लगाने से प्राप्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+