Chandrayaan 3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग पर सीएम सिटी में उत्साह, जानें रवि किशन सहित क्या कहा इन लोगों ने

Chandrayaan 3 Launch: इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सफर पर निकल चुका है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने आज शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुली लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया है। इसकी सफसल लांचिंग पर सीएम सिटी गोरखपुर में उत्साह का माहौल है। सभी को देश व अपने वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस हो रहा है। आइए जानते हैं सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य लोगों का क्या है कहना-

सांसद रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने चंद्रयान-3 की सफल लाॅन्चिंग पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने इसरो व पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी भारतीयोें के लिए गर्व का दिन है। हमे अपने देश व यहां के वैज्ञानिकों पर नाज है। आज देश ने टेक्नोनॉलाजी के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक विकास किया है चंद्रयान- 3 तीन उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

gorakhpur

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश ने पूरे विश्व में अपनी नई और प्रभावशाली पहचान बनाई है। एक तरफ जहां हम अपनी प्राचीन परंपरा योग को वैश्विक पटल पर ला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक विश्व में अपनी शानदार छवि प्रदर्शित कर रहे हैं। सभ्यता व संस्कृति के साथ विज्ञान का यह समन्वय देखने योग्य है। अद्भुत है।

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव सीएम सिटी के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने चंद्रयान- 3 की सफल लॉन्चिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का है। देश के वैज्ञानिकों ने जो कार्य किया है उससे पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री सहित देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही बहुत बधाई व शुभाकामनांए देता हूं कि यह पूरी तरह सफल हो।

विधायक महेन्द्र पाल सिंह
पिपराइच विधान सभा से विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने चंद्रयान-3 की इस सफल लॉचिंग को नए भारत का नया चेहरा बताया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

विधायक विपिन सिंह
गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश नई ऊंचाईयां छू रहा है।

बोले शिक्षक दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर महेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के वैज्ञानिकोें ने ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद भारत रुस, अमेरिका व चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हम सभी को गर्व है।

जनता में उत्साह
इस लॉन्चिंग को लेकर गोरखपुर की जनता में उत्साह है। युवा विशाल का कहना है कि आज भारत की विश्व में एक मजबूत स्थिति है। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग हाईटेक भारत की पहचान है। वहीं स्वतंत्रवीर का कहना है कि देश विकास के पथ पर तेेजी से आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+