जल्द बीजेपी के साथ होंगे शिवापाल सिंह यादव- ओम प्रकाश राजभर
Gorakhpur News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सोमवार को गोरखपुर दौरे पर थे।उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधने के साथ ही शिवपाल सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान दिया।
जल्द बीजेपी में शामिल होंगे शिवपाल
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपाल सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता जान चुकी है। उनके कथनी और करनी पर बहुत अंतर है।

निषाद पार्टी अच्छा काम कर रही
राजभर ने कहा कि निषाद पार्टी अच्छा काम कर रही है। हम सब भाई- भाई हैं। हम सभी अपने समाज को बेहतर बनाने के काम में जुटे हैं। भाजपा गठबंधन और पीएम मोदी के नेतृत्व के आगे विपक्ष कहीं टिकने वाला नहीं है।
संगठन को कर रहे मजबूत
राजभर ने कहा कि वह अपने संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के कामकाज की समीक्षा के लिए ही आज यहां आना हुआ है। मौजूदा समय में हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी से मजबूत विकल्प के रूप में पूरे प्रदेश में उभरकर सामने आई है। सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के के सभी जनपद में उनकी पार्टी का मजबूत संगठन है।












Click it and Unblock the Notifications