सत्ता जाने की बौखलाहट है रामचरित मानस की चौपाई पर विवाद - ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रामचरित मानस चौपाई पर हो रहे विवाद पर खुलकर बोला।

rajbhar

Gorakhpur News: पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान समय में रामचरित मानस की चौपाई को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इसे सत्ता जाने की बौखलाहट बताते हुए ऐसे नेताओं को विवेक शून्य बताया। उनका इशारा सपा मुखिया अखिलेश यादव व स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर था।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रामचरित मानस की चौपाई पर विवाद का कोई मतलब नहीं है। यह लोग राजनीति में इतना अपना स्तर खो देंगे इसका अंदाजा नहीं था। आज चौपाई पर टिप्पणी करने वालों ने सत्ता में रहते कुछ नहीं किया। अगर यह चौपाई गलत है तो उसे पद पर रहते हुए हटाने का प्रयास क्यों नहीं किया। आज वोट के लिए इसकी राजनीति की जा रही है। सत्ता जाने की बौखलाहट में यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज सपा के ही कई विधायक चौपाई पर टिप्पणी के खिलाफ हैं। इससे सपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है। संविधान में भी जिस शूद्र शब्द का उल्लेख नहीं है, उसकी चर्चा बेवजह करना ठीक नहीं।

ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थे तब उन्होंने 90 से अधिक जातियों के पक्ष में फैसला नहीं लिया। जिससे पिछड़ों का हक आज भी छीना जा रहा है। यह लोग शिक्षा,स्वास्थ्य व अन्य विकास करने योग्य मुद्दों पर हमेशा शांत रहे। उन्होंने यूपी में शराब बंदी करने की मांग की।
ओम प्रकाश राजभर के गोरखपुर आने का उद्देश्य 5 फरवरी को दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को सफल बनाने का है।

Recommended Video

      गोरखपुर: 34 करोड़ रूपए की राशि से मॉडल बनेंगे 75 गांव - डीपीआरओ

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+