Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट, इन मदों में होगा खर्च
Indian Railway News Gorakhpur: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इसमें उत्तर प्रदेश को रिकार्ड रू. 19,575 करोड़ का आवंटन व पूर्वोत्तर रेलवे को 5,813.20 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं विभिन्न मदों पर जिनमें यह खर्च किया जाना है-
इन मदों में होना है खर्च
• नई लाइन निर्माण हेतु रू. 1,025 करोड़।
• आमान परिवर्तन के बचे कार्यों को पूर्ण करने हेतु रू. 30.24 करोड़।
• दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण हेतु कुल रू. 1,057.20 करोड़।
• रेल पथ नवीनीकरण कार्य हेतु रू. 580 करोड़।

• आर.ओ.बी./आर.यू.बी. के निर्माण हेतु रू. 442.31 करोड़।
• पुलों के सुदृढ़ीकरण हेतु रू. 75.76 करोड़।
• यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं विकास हेतु रू. 569.27 करोड़।
• सिगनल एवं दूर संचार कार्य हेतु रू. 226 करोड़।
• विद्युत कार्य हेतु रू. 121.24 करोड़।
• यातायात सुविधाओं के विकास हेतु रू. 678 करोड़।
• कर्मचारी कल्याण हेतु रू. 21.97 करोड़।
• विद्युतीकरण हेतु रू. 111.50 करोड़।
• सड़क संरक्षा कार्य (समपार) हेतु रू. 58 करोड़।












Click it and Unblock the Notifications