Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तीव्र गति से बढ़ेगा पूर्वोत्तर रेलवे का काम

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में रेल कार्यों में तेजी आएगी। यह तेजी गुरुवार को पेश हुए अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को दी गयी प्राथमिकता के कारण आएगी। यूपी में 19,575 करोड़ रुपये और उत्तराखंड को 8120 करोड़ रुपये मिले हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर-कटरा-अयोध्या धाम रेल खंड के दोहरीकरण कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत और अमृत भारत एक्सप्रेस की संखया में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में वंदेभारत जैसे कोच लगाए जाएंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बजट से 40 हजार कोचों को वंदेभारत के कोच की तर्ज पर बनाया जाना है, इसका भी सबसे अधिक फायदा पूर्वोत्तर रेलवे को मिलेगा। एनईआर के रास्ते विभिन्न जोन की ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ट्रेनाें के रैक में सुधार होने पर पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों की सहूलियत बढ़ेगी।

train

पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। पहले लाउंड्री भवन के लिए नया निर्माण होना है। अभी कार्यदायी एजेंसी की तरफ से मिट्टी की जांच, लैब स्थापना, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों व अन्य लोगों के लिए अस्थायी आवास बनाने आदि का कार्य चल रहा है। जल्दी ही कार्य में तेजी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+