ABVP की 'पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा' 5 नवंबर से होगी शुरू, पोस्टर का हुआ विमोचन

ABVP News Gorakhpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 'अमृत महोत्सव वर्ष' के दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर आयोजित हो रहे 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का बृहस्पतिवार को दिल्ली में पोस्टर विमोचन किया गया, पोस्टर विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह, अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री श्री हर्ष अत्री तथा अभाविप दिल्ली की प्रदेश सह-मंत्री कु. मीनाक्षी खनाल उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के सभी पक्षों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने रखी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के चार दिवसीय आयोजन के दौरान देश के हर कोने से विद्यार्थी भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे, इस महत्वपूर्ण आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों से विद्यार्थियों को परिचित कराने, छात्र आंदोलन की प्रमुख शक्ति के रूप में विद्यार्थी परिषद के योगदान, देश के सभी भागों से अधिवेशन में भाग ले रही युवाशक्ति द्वारा देश की विविधता में एकता का स्वरूप दिखाई देगा।

abvp

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से भी विद्यार्थी परिचित रहें तथा भारत की एक राष्ट्र के रूप में सतत् प्रवाहमान यात्रा के स्वरूप को समझ सकें, इसके लिए अधिवेशन में विभिन्न प्रयास करने की योजना बनाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन डीडीए ग्राउंड बुराड़ी में होगा, जहां एक पूरा अस्थायी नगर बसाया जाएगा। इस पूरे नगर का नाम पांडवकालीन राजधानी रही इंद्रप्रस्थ नगर नाम रखा गया है,इस नगर के मुख्य सभागार का नाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह रहे स्व. मदनदास देवी के नाम पर रखा गया है‌। साथ ही इस इंद्रप्रस्थ नगर के आवासीय परिसरों के द्वारों के नाम महाराज सूरजमल तथा सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखा जाएगा। डीडीए ग्राउंड पर टेंट सिटी का निर्माण शुरू हो गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी संगठनात्मक यात्रा के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का शेष भारत के युवाओं से गहन परिचय कराने के उद्देश्य से अन्तर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (सील) के अंतर्गत 'पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा' आयोजित कर रही है , जिसके अंतर्गत देशभर के अलग-अलग राज्यों के 75 विद्यार्थी पूर्वोत्तर राज्यों की प्राकृतिक विविधता, पारिवारिक व सामाजिक संरचना आदि की दृष्टि से अध्ययन करने हेतु भ्रमण करेंगे। यह यात्रा 05 नवंबर को असम के गुवाहाटी से शुरू होगी। इस पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा के पोस्टर का विमोचन आज दिल्ली में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल द्वारा किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि "विद्यार्थी परिषद की पचहत्तर वर्षों की एक छात्र आंदोलन के रूप में यात्रा देश में युवाओं के महत्वपूर्ण विषयों को स्वर देने वाली रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय अधिवेशन वर्तमान की शिक्षा क्षेत्र की परिवर्तनकारी स्थितियों सहित समाज, युवाओं व शिक्षा संबंधी विषयों को प्रमुखता से रेखांकित करने वाला होगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा शिक्षाविदों के संवाद से विद्यार्थी परिषद अपने आगामी कार्ययोजना को मूर्त रूप देगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+