NER: पूर्वोत्तर रेलवे की इस बड़ी उपलब्धि से खत्म हुई दिल्ली की निर्भरता, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत

Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर खास पहल की है। अब नई व स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग तुरंत खुल जाएगी। एनईआर अब स्वंय गाड़ियों की फायरिंग करेगा। यहां फायरिंग का तात्पर्य सीटों की फीडिंग से है। अभी तक दिल्ली से पूर्वोत्तर रेलवे सहित चार जगहों की फायरिंग होती थी। इससे फायरिंग में देरी से यात्रियों को असुविधा होती थी।

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर में अपना डेटा बेस तैयार कर लिया है। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में इसका सेटअप तैयार किया गया है। पहली अगस्त से ही इस डेटा बेस से काम शुुरु हो गया है। 27 अगस्त को इसी डाटा बेस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस की नई स्पेशल ट्रेन की फायरिंग की गयी है।

ner gorakhpur

एनईआर खुद करेगा फायरिंग पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एनईआर ने अपना डाटा बेस तैयार कर लिया है। अब नई या स्पेशल ट्रेनों की फायरिंग के लिए दिल्ली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब एनईआर खुद सक्षम हो गया है। यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

जानिए क्या है फायरिंग जब कोई भी नई ट्रेन चलानी होती है तो उसे दो जगहों पर सिस्टम में जगह देनी होती है। पहला,संचालन में समय सारिणी तैयार करने में और उसे सिस्टम में फीड करने में। दूसरा फायरिंग यानी ट्रेन के नाम व नंबर के साथ सीटों को ब्यौरा बुकिंग के लिए पीआरएस में फीड किया जाता है। इसके बाद ही यात्री बुकिंग काउंटर या आईआरसीटीसी से बुकिंग कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+