Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव के लिए एसएसपी ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

ssp

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इस चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इन्हें जनपद में नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चुनाव अच्छे ढंग से हो सके इसके लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराएंगे एंव अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने क्षेत्र में इसका विशेष ध्यान रखेंगे कि कोई भी व्यक्ति अवैध शस्त्र या विस्फोटक सामग्री सहित अन्य आपाराधिक गतिविधि में लिप्त न हो।

Recommended Video

    गोरखपुर: भीषण आग में आधा दर्जन फर्नीचर शॉप जलकर हुईं स्वाहा, लाखों का नुकसान

    नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कई अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनमें एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई को नगर निगम, सीओ कोतवाली जगत राम कन्नौजिया, सीओ कैण्ट योगन्द्र सिंह, सीओ गोरखनाथ, DSP अंडर ट्रेनी अनुराग सिंह शामिल हैं। नगर पंचायत बड़हलगंज के लिए नोडल अधिकारी एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

    पिपराईच के लिए एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, चौमुखा से सीओ कैम्पियगंज रत्नेश्वर सिंह, पीपीगंज से डीएसपी मंदिर अनिल कुमार सिंह, घघसरा से एएसपी आदित्य सिंह, सहजनवा से एएसपी श्यामदेव, मुण्डेरा बाजार, चौरीचौरा से मानुष पारिक, संग्रामपुर उनवल से सीओ खजनी अंजनी कुमार पाण्डेय, गोला से सीओ अजय कुमार सिंह, उरूवा बाजार से सीओ ट्रैफिक जय प्रकाश सिंह, बांसगावं से सीओ प्रशाली गंगवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    गोरखपुर में पहले चरण यानी चार मई को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन व पुलिस चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी बिन्दुओं पर तेजी से कार्य कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+