Gorakhpur: नई नवेली दुल्हन मंदिर दर्शन के बहाने जेवर व नगदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार
गोरखपुर के चौरी चौरा क्षेत्र की एक दुल्हन मंदिर दर्शन करने के बहाने अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। परिजनों ने अपहरण की बात कही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जीवन भर का साथ निभाने वाली पत्नी एक माह भी पति का साथ न निभाई पायी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी। इतना ही नहीं मंदिर दर्शन करने आई इस नई नवेली दुल्हन ने नगदी व जेवरात भी साफ कर दिए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर की रहने वाली एक युवती की शादी 15 मई 2023 को चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। 22 मई को तरकुलहा देवी के दर्शन करने के बहाने मंदिर पहुंची और राजन के साथ नगदी व जेवर लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी राजन निषाद व हिमांशु निषाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष चौरी- चौरा ने बताया कि दुल्हन तरकुलहा देवी मंदिर ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आई थी। इसी बीच वह अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गयी। मामले की छानबीन की जा रही है। दो के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications