Gorakhpur में पर्यटन को मिलेगा बढ़वा, जल्द चलेंगी टूरिस्ट बसें
गोरखपुर वासियों को अब यात्रा के लिए ज्यादा किराया चुकाना होगा।परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों का किराया बढ़ा दिया हैं। वहीं प्रशासन ने गोरखपुर में 25 और इलेक्ट्रिक बसों और दस टूरिस्ट बसों को चलाने की तैयारी की है।
Gorakhpur News: गोरखपुर वासियों को अब यात्रा के लिए ज्यादा किराया चुकाना होगा।परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों का किराया बढ़ा दिया हैं। वहीं प्रशासन ने गोरखपुर में 25 और इलेक्ट्रिक बसों और दस टूरिस्ट बसों को चलाने की तैयारी की है। इलेक्ट्रिक बसों में अब न्यूनतम किराया पांच की जगह दस रुपये कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार पर्यटन सहित कई विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में दस टूरिस्ट बसें चलाने की तैयारी की गयी है। इसके साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाकर यात्रियों को सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही भटहट और सहजनवां में चार्जिंग प्वाइंट लगाने की तैयारी की जा रही है। चार्जिंग प्वाइंट के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। बसों की कीमत 2.92 करोड़ रुपये हैं। बसों को चिड़ियाघर से एयरपोर्ट तक चलाने की तैयारी है। वर्तमान समय में आठ रुटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि शासन ने इलेक्ट्रिक बसों का न्यूनतम किराया पांच से दस रुपये करने के लिए निर्देशित कर दिया है। संचालन बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications