NER Gorakhpur News: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने की यह पहल

NER Gorakhpur News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 17 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं0-02 पर 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 16 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीतापुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0-03 पर 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला।

ner

पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन, सीतापुर को सुपुर्द किया गया। 16 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ को निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं0-1 पर 15 वर्ष का लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन, मऊ़ को सुपुर्द किया गया। 16 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल चौकी हल्द्वानी को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0-01 पर 13 वर्ष का लड़का लावारिस हालत में मिला जिसको चाइल्ड लाइन हल्द्वानी को सुपुर्द किया गया।

17 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर व अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र द्वारा स्टेशन के पूर्वी यार्ड से रेल सम्पत्ति चोरी के मामले में 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

17 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग, स्थानीय थाना पुलिस, दारागंज एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य/प्रयागराज रामबाग के साथ प्रयागराज रामबाग व झूंसी स्टेशनों के मध्य रेल भूमि पर अनाधिकृत रूप से 800 स्क्वायर फीट में फैले टीन शेड के अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से मुक्त कराया गया जिसकी कीमत रू0 18,00,000/- आंकी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+