NER Gorakhpur News:काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Diverted Trains List News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी खण्ड पर स्थित खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-98 ए पर गर्डर कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण काठगोदाम से 02 सितम्बर,2025 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा जं0-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी वावल, खुरहट, अलवर तथा राजगढ़ स्टेशनों पर नहीं दिया जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण-पश्चिम रेलवे के होन्नवल्लि रोड-आरसीकेरे जं. स्टेशनों के मध्य विश्वेश्वरैया कैनाल क्रासिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण बनारस से 08, 15 एवं 22 जुलाई,2025 को चलने वाली 07324 बनारस-श्री
सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि जं. विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग यलहंका-यशवन्तपुर केबिन-नेलमंगया-हासन-आरसीकेरे के रास्ते
चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी तुमकूर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये आधारभूत संरचना एवं रेल सम्पर्क को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ मण्डल के बुढ़वल-गोण्डा तीसरी लाइन परियोजना के अन्तर्गत करनेैल गंज-घाघरा घाट के मध्य तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस नवनिर्मित तीसरी लाइन पर रेल संचलन आरम्भ करने हेतु रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा 03 एवं 04 जुलाई,2025 को निरीक्षण तथा स्पीड ट्रायल किया जा रहा है, जिसके उपरान्त इस नवनिर्मित लाइन को रेल संचलन हेतु खोल दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications