NER: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्टेशनों पर हुई यह खास पहल
NER Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय रेल पर 16 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित स्वच्छता अभियान के द्वितीय चरण के सातवें दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्टेशनों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों, डिपो एवं कारखानों में स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 22 अगस्त, 2025 को लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेलकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई और स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई तथा यात्री उद्घोषणा प्रणाली द्वारा यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान रेल पटरियों एवं उनके किनारों की सफाई की गई। लखनऊ जं0 रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा रेलकर्मी, यात्री एवं वेण्डरों की स्वच्छता रैली निकाली गई। गोरखपुर स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों, रेलकर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकाली गई।

वाराणसी मंडल के देवरिया सदर, सीवान, छपरा, मऊ, बलिया, आजमगढ़, बनारस, गाजीपुर सिटी तथा प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छता सम्बन्धी नारों, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से सार्वजनिक जागरूकता रैली निकाली गई तथा यात्रियों और रेल कर्मचारियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन का प्रावधान किया गया तथा टेªनों, शौचालयों आदि की गहन सफाई की गई। गाड़ियों में लिनेन का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशनों से सटे रेल पटरियों के किनारों पर कचरे की सफाई की गई। रेलवे कालोनियों तथा रेल परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्टेशनों और टेªनों में रेलकर्मियों द्वारा उद्घोषणा प्रणाली द्वारा यात्रियों को टेªनों एवं स्टेशनों को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया गया। रेल परिसर में ''स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत'' के नारों के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से यात्रियों एवं आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस तरह का आयोजन वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर किया गया।
इज्जतनगर मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कचरे हेतु डस्टबिन का प्रावधान किया गया, गाड़ियों एवं शौचालयों की गहन सफाई की गई, वाशिंग पिट पर रेकों की गहन सफाई की गई, गाड़ियों में लिनेन के स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे कालोनियों, कार्यालयों एवं अन्य रेल परिसरों स्वच्छता कार्य किया गया। टेªनों एवं स्टेशनों पर रेलकर्मियों द्वारा यात्रियों को स्वच्छता के लिये जागरूक किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications