NER Gorakhpur: बचपन बचाओ अभियान के तहत रेलवे ने की यह खास पहल, इन्हें मिला नया जीवन

NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास
किया जाता है।

इसी क्रम में 03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या 12566 में 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 10 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया। 03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल सीवान को गाड़ी संख्या 15053 में 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 13 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे बाल सुधार गृह, सीवान को सुपुर्द किया गया।

ner

03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या 02 पर 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 11 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या 15707 में 01 नाबालिग लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष लावारिस हालत में मिली, जिसे रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा द्वारा चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल टनकपुर को 01 नाबालिग लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, चम्पावत को सुपुर्द किया गया।

03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या 15707 में 01 लड़की उम्र लगभग 18 वर्ष मिली जिसे रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा द्वारा लड़की के परिजन को उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुुपुर्द किया गया। 03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल मऊ द्वारा गाड़ी सं. 15716 के जनरल कोच में यात्रा कर रही 01 महिला उम्र लगभग 25 वर्ष व 01 बच्चा उम्र लगभग 09 वर्ष जो आजमगढ में नही उतर पायी को मऊ जं0 पर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।

03 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री का 01 मोबाइल मिलने पर यात्री के पोस्ट पर
उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+