Indian Railkway: प्रयागराज लालकुआं स्पेशल ट्रेन के रेक संरचना में हुआ परिवर्तन, देखें डिटेल

NER Gorakhpur News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जा रही 04117/04118 प्रयागराज-लालकुआं-प्रयागराज विशेष गाड़ी के रेक संरचना में निम्नवत संशोधन किया गया है।

संशोधित रेक संरचना के अनुसार प्रयागराज जं. से 17 से 31 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक गुरूवार को चलने वाली 04117 प्रयागराज-लालकुआं विशेष गाड़ी तथा लालकुआं से 18 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 04118 लालकुआं-प्रयागराज विशेष गाड़ी में जेनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

ner

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 10 जुलाई, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, टास्क टीम तथा राजकीय रेलवे पुलिस सीवान द्वारा मैरवा रेलवे स्टेशन से 04 शातिर महिला चोरों को महिला यात्री से चोरी किया हुआ एक लेडिज पर्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
10 जुलाई, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर एवं बचपन बचाओ आन्दोलन के सदस्य को निगरानी के दौरान गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर 15 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
10 जुलाई, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15006 में यात्री का छूटा एक पर्स मिला जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर में जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर उक्त पर्स को यात्री को सुर्पद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+