NER Gorakhpur: मधुपुर - वाराणसी स्पेशल ट्रेन का अब इस स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें डिटेल
NER Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु यत्रियों की सुविधा हेतु 03157/03158 मधुपुर-बनारस-मधुपुर विशेष गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव तत्काल प्रभाव से पूर्व रेलवे के तलवा बाजार स्टेशन पर प्रदान किया गया है। फलस्वरूप 03157 मधुपुर-बनारस विशेष गाड़ी तलवा बाजार स्टेशन पर 13.00 बजे पहुंचकर 13.01 बजे छूटेगी तथा वापसी में, 03158 बनारस-मधुपुर विशेष गाड़ी तलवा बाजार स्टेशन पर 12.36 बजे पहुंचकर 12.37 बजे छूटेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12003/12004 लखनऊ जं.-नई दिल्ली-लखनऊ जं. स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव उत्तर रेलवे के उन्नाव स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
फलस्वरूप लखनऊ जं. से 20 जुलाई, 2025 से प्रस्थान करने वाली 12003 लखनऊ जं.-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पर 16.19 बजे बजे पहुंचकर 16.21 बजे छूटेगी तथा नई दिल्ली से 20 जुलाई, 2025 से प्रस्थान करने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पर 11.54 बजे बजे पहुंचकर 11.56 बजे छूटेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी नई अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाई जा रही है, जिसका शुभारम्भ 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया गया। नियमित रूप से, 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन बापूधाम मोतिहारी से 29 जुलाई, 2025 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 30 जुलाई, 2025 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications