प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक ने मालभाड़ा, यातायात में वृद्धि और मालगोदाम में सुधार को लेकर दिए यह निर्देश
NER Gorakhpur Latest News Indian Railway: प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग,गोरखपुर में लखनऊ, इज्जतनगर एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धकों एवं मुख्यालय के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ मालभाड़ा यातायात में वृद्धि, मालगोदाम में सुधार एवं उन्नयन तथा रेल राजस्व बढ़ाने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि मालभाड़ा यातायात में वृद्धि, मालगोदाम में सुधार एवं उन्नयन तथा एन.एफ.आर. पालिसी के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं पर स्थानीय व्यापारियों से समन्यवय स्थापित कर रेल राजस्व बढ़ाने का प्रयास करें।

श्री जायसवाल ने रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट की सुलभ प्राप्ति हेतु मोबाइल यू.टी.एस. ऐप के बारे में जागरूकता फैलाने एवं ए.टी.वी.एम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन) की संख्या बढ़ाने तथा मोबाइल टिकटिंग मशीन का प्रावधान करने हेतु निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बिना टिकट यात्रा की रोकथाम हेतु नियमित रूप से बस रेड, स्टेशनों, गाड़ियों तथा रेल खण्डों पर सघन टिकट जांच किया जाये।
बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक यात्री सेवायें विजय कुमार, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/मालभाड़ा अनिल कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/मालभाड़ा सुमित कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/इज्जतनगर संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/लखनऊ आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/वाराणसी शेख रहमान, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक/टिकट जांच पवन कुमार मिश्र, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक/सामान्य प्रशान्त कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/मालभाड़ा आलोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कोर्ट अमरेश्वर निधान त्रिपाठी, सचिव/प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक राजशेखर मिश्रा तथा सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें एवं खानपान प्रशान्त मिश्र उपस्थित थे। मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें श्री विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।












Click it and Unblock the Notifications