सीएम सिटी में अब सीडीओं आवास के बाहर अदा की जा रही नमाज,जानिए क्या है पूरा मामला
सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।यह विवाद लखनऊ के लुलु माल से अब सीएम सिटी गोरखपुर पहुंच गया है। यहां एक व्यक्ति को नमाज पढ़ने के लिए कही और जगह नहीं मिली तो उसने यहां के मुख्य
गोरखपुर,23 जुलाई: सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।यह विवाद लखनऊ के लुलु माल से अब सीएम सिटी गोरखपुर पहुंच गया है। यहां एक व्यक्ति को नमाज पढ़ने के लिए कही और जगह नहीं मिली तो उसने यहां के मुख्य विकास अधिकारी के आवास के बाहर ही नमाज अदा कर दी। सार्वजनिक जगह पर नमाज अदा करने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर में सीडीओं संजय मीणा के आवास के बाहर बैठकर एक शख्स ने नमाज पढ़ी। सोशल मीडिया पर विडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और नमाज अदा करने वाले व्यक्ति की तलाश में लग गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, "यह वीडियो शुक्रवार जुमे के दिन का है। नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। यूपी में सार्वजनिक स्थलों पर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रतिबंध के बाद भी क्यों सार्वजनिक जगहों पर पढ़ी जा रही नमाज
बेतियाहाता निवासी मनोज का कहना है कि जब सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पूजा-पाठ व नमाज पर प्रतिबंध लगा रखा है।तब कही भी नमाज अदा करना उचित नहीं है। इससे शांतिपूर्ण वातावरण दूषित होता है। और समाज में तनाव की स्थिति आती है।ऐसा करना अनुचित है।
कई मामले आ रहे सामने
सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करने के कई मामले सामने आए है। प्रयागराज में जहां रेलवे स्टेशन पर 15 लोगों द्वारा नमाज अदा की गयी वहीं लखनऊ के लुलु माल में भी ऐसा ही देखने को मिला था।












Click it and Unblock the Notifications