सासंद रवि किशन ने संसद में पेश किया जनसंख्या नियंत्रण पर निजी बिल,यह हैं इसके फायदे

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी बिल पेश किया। इसके होने वाले फायदे भी उन्होंने बताए।

ravi

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी बिल पेश किया। इस बिल के कई फायदे हैं जो एक नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

सांसद रवि किशन ने कहा कि किसी भी देश की जनसंख्या अगर नियंत्रित है तो उस देश का बहुत तेजी से विकास करता है। सामाजिक व आर्थिक दशा तेजी से सुधरती है। इन्ही बातों को ध्यान मे रखते हुए मै जनसंख्या पर निजी बिल पेश कर रहा हूँ । इससे आने वाली जनसंख्या को कई फायदे हैं । बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही अच्छी परवरिश हर वर्ग के लोगों के संभव होगी। एक अच्छी परवरिश से बच्चे को शानदार व्यक्तित्व मिलेगा। जिससे उसका भविष्य बेहतर होगा। और बेहतर व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि विश्व गुरु बनने के लिए हमें सर्वप्रथम जनसंख्या पर नियंत्रण करना होगा। यह विकास का बिल है। इसेे जाति या धर्म के पहलू से देखा जाना उचित नहीं है। इसमें सभी का कल्याण है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या जिस तेज गति से बढ़ रही है वह जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ देगा।

यह हैं इसके फायदे संसाधन का अधिक ले सकेंगे लाभ,तेजी से बढ रही जनसंख्या पर लगेगा लगाम,आने वाली पीढ़ी को होगा फायदा,प्रकृति रहेगी संतुलित,समाज और विकास में स्थापित होगा समन्वय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+