Gorakhpur: सांसद रवि किशन ने अनुसूचित मलिन बस्ती में किया जनसंपर्क, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद ने संझायी वार्ड व विजय चौक वार्ड के अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद ने आमजन से सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

सांसद रवि किशन ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गरीबों का उत्थान कर रही हैं। उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रही है। आज इनका एक बेहतर दिशा में विकास हो रहा है। आयुष्मान योजना, जनधन योजना, विश्वकर्मा योजना सहित कई योजनाएं आज जनहित का कार्य कर रही हैं।

ravi kishan

सांसद ने कहा कि पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री ने जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजना बनाई और उसे मूर्त रुप दिया।
सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी गरीबों के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। इनके नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश में सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कई कार्य हो रहे हैं। निराश्रितों को घर,शिक्षा व रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अपनी व्यापक पहचान बनाई है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। देश विश्व में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+