केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सासंद रवि किशन को दी 25 सौ करोड़ की सौगात

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की।

ravi


Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर में रिंग रोड व सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग की। सांसद की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री गोरखपुर में रिंग रोड व गोरखपुर से नेपाल सीमा सोनौली तक निर्माण की स्वीकृत दे दी है। इसके लिए कुल लागत 25 सौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए गये हैं।

गोरखपुर में रिंग रोड का होगा निर्माण सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में सड़कों को और बेहतर बनाने की मांग की । इसी क्रम में गोरखपुर से सोनौली रोड जिसकी लंबाई 80 किमी है इस सड़क को चार लेन में विकसित किया जाएगा। जिसकी कुल लागत 2562 करोड़ रुपए है। कार्य निविदा प्राप्त कर आवंटित किया जा चुका है। जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा । सांसद ने बताया कि इसी क्रम में गोरखपुर रिंग रोड उत्तर पूर्वी भाग जिसकी लंबाई 26 किमी है को फोर लेन ग्रीन फिल्ड के रुप में विकसित किया जाएगा। इसकी निविदाए आमंत्रित की गयी हैं। यह कार्य इसी वित्तीय वर्ष आवंटित किया जाएगा।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व केेंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का बेहतर जाल बिछा है। आज भारत सड़कों के मामले में भी पूरे विश्व में अपनी नई पहचान बना रहा है। आज शहर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। इसके साथ ही वर्तमान समय में कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान बनाए हैं। सड़कें देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। और अर्थव्यवस्था को गति देती हैं। इसलिए इस सरकार ने सड़कों
पर विशेष ध्यान दिया है।

सांसद ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा की। सांसद ने रक्षा मंत्रालय द्वारा एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी गयी जमीन के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि रक्षा मंत्री से मुलाकात कर गोरखपुर में हो रहे तीव्र विकास की चर्चा हुई। इसके साथ ही मैंने गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार एंव गोरखा रेजीमेंट की जमीन कैंट स्टेशन में मिलाने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा दी 42 एकड़ जमीन के लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Recommended Video

    गोरखपुर: पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों से मिल रही राहत, बढ़ी डिमांड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+