UP : अफ्रीका की चोटी माउंट मेरु को फतह कर गोरखपुर लौटे पर्वतारोही नीतीश का हुआ भव्य स्वागत
अफ्रीका की चोटी माउंट मेरु पर चढ़ाई करने वाले नीतीश सिंह का शुक्रवार को गोरखपुर आगमन हुआ। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Gorakhpur News: पर्वतारोही नीतीश सिंह का शुक्रवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर आगमन हुआ। वह अफ्रीका की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु फतह कर घर वापस लौटे हैं। उनके स्वागत के लिए लोग सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पर्वतारोही नीतीश सिंह ने कहा कि मुझे लोगों का जो अपार प्रेम मिल रहा है उसके लिए मैं सदा यहां की जनता का एहसानमंद रहूंगा। जनता का स्नेह ही मेरे उत्साह को बढ़ाता है और मैं ऊंची-ऊंची पर्वतों को पार कर जाता हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं गुरु गोरक्षनाथ की धरती से संबंध रखता हूं।
नीतीश सिंह एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही है जो देश व विदेश की कई चोटियों की चढ़ाई कर चुके हैं। एक जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर चढ़ाई कर चुके हैं। जिसकी ऊँचाई 14968 फिट है। माउंट मेरु को फतह करने के लिए 26 दिसम्बर को नीतीश मुंबई से रवाना हुए थे।। 27 दिसम्बर को तंजानिया में पहुच वहा पर सभी जरूरत के दस्तावेज जमा कर परमिट प्राप्त कर 12:30 बजे से उन्होने चढ़ाई की शुरुवात की और शाम 5.30 बजे पर बेस कैम्प पहुंचे जो 14 किलोमीटर था,अगले दिन सुबह 8.00 बजे कैम्प 2 के लिए चढ़ाई शुरू किया तथा दोपहर 12.30 बजे 3500 मीटर की ऊँचाई कैम्प 2 पर पहुच गये। वह 29 को मध्यरात्रि 1.20 बजे अंतिम शिखर की चढ़ाई हेतु निकल गये थे। एक जनवरी को सुबह 6:20 पर पहुंच कर भारत का गौरवशाली तिरंगा चोटी पर फहराया।
इस मिशन में ए. जे. इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर नीतीश सिंह जितना मीटर पहाड़ की चढ़ाई किये है उतने बच्चो को गोरखपुर में पेंसिल प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चो को पेंसिल वितरण करेंगे। क्योंकि नीतीश का मानना है कि शिक्षा सबको जरूरी है एवं शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस अभियान में ए. जे. इंटरनेशनल स्कूल एवं सहयोग केयर फ़ॉर यू ने नीतीश का सहयोग किया है।
स्वागत करने वालो में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद के दुर्गेश त्रिपाठी, मुरली मनोहर, शुभम शुक्ला,मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्य, प्रभात राय, विशाल सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, श्रवण पटेल, विवेक सिंह, निखिल गुप्ता,रोशन,सविनय सिंह, अमित नरायन मल्ल, पुनीत पांडेय, दीपक चौरसिया, नीरज सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications