बड़े बेटे से आहत मां ने छोटे बेटे के साथ खाया जहर,मौत
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित जनप्रिय बिहार कॉलोनी की रहने वाली सरोज ने मंगलवार रात अपने छोटे बेटे मनीष के साथ जहर खा लिया। इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गयी है।
Gorakhpur News: गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित जनप्रिय बिहार कॉलोनी की रहने वाली सरोज ने मंगलवार रात अपने छोटे बेटे मनीष के साथ जहर खा लिया। इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गयी है। कॉलोनी के लोग दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छोटा बेटा मनीष गोड़धोइया नाले के पास सर्विस सेंटर में गाड़ी धुलाई का काम कर रहा था। रकम हड़प करने के बाद मां और बेटे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मां छोटे बेटे मनीष की शादी की बात कर रही थी। लेकिन आर्थिक तंगी सारे चीजों में बाधक बन रही थी। दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद बड़ा भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचा।थानाध्यक्ष गोरखनाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रह है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications