Gorakhpur: कूटरचित दस्तावेज के आधार पर मां-बेेटे ने बैंक से की दो करोड़ की ठगी, मैनेजर ने पुलिस से लगाई गुहार
Gorakhpur News: बैंक की लापरवाही कहें या मां-बेटे की चालाकी, दोनों ही हैं। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में स्थित आईसीआईसीआई बैंक से दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मां-बेटे ने कूूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैंक से दो करोड़ का लोन लिया था। अब वे फरार हैं। मैनेजर की गुहार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र में मां बेटे ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर आईसीआईसीआई बैंक से दो करोड रुपए लोन ले लिया। बैंक ने जब लोन की किस्त जमा करने के लिए उनसे प्रयास किया तो उनका कहीं अता-पता नहीं चला। बाद में बैंक ने उनके दस्तावेजों की जांच कराई तो उनमें कई गलतियां सामने आईं। बैंक प्रबंधक ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की।

शाहपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज रोड पर असुरन में आइसीआइसीआइ बैंक की शाखा है। शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि मैं 2022 में अर्चना पांडे और रुद्राक्ष पांडे ने संयुक्त रूप से ऋण लेने के लिए महाकाल इंटरप्राइजेज फर्म का कूटरचित दस्तावेज लगाकर दो करोड रुपए का लोन ले लिया। मां बेटे ने जब 2 महीने तक किस्त नहीं जमा किया तब बैंक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उनका कहीं अपता नहीं चला। इसके बाद बैंक ने मां बेटी द्वारा जमा की गई आईटीआर फाइल को इनकम टैक्स विभाग से सत्यापित कराया। उसमें फीलिंग की तारीख गलत मिली।
इसके बाद बैंक प्रबंधक ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर मां बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में किस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications