Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा,40 छात्रों का प्रवेश निरस्त

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 40 छात्रों के प्रवेश फर्जी पाए गए हैं। अन्य की जांच चल रही है।

mmm

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक प्रवेश में बड़े फर्जीवाड़़े का खुलासा हुआ है।जांच में 40 छात्र ऐसे मिले हैं जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के सहारे दाखिला लिया था। सभी छात्रों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। प्रबंधन बोर्ड ने इसकी जानकारी शासन को दे दी है एंव इन छात्रों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एमएमएमटीयू की तीन सदस्यीय टीम फर्जीवाड़े की जांच सितंबर-2022 से कर रही थी।इस कमेटी में अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह ,विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. गोविंद पांडेय व प्रो. पीके सिंह शामिल हैं। जांच में कमेटी को 2020 व 2021 बैच के 40 छात्र ऐसे मिले, जिन्होंने फर्जी ढंग से विश्वविद्यालय के बीटेक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था। इनमें 2020-21 बैच के 22 और 2021-22 बैच के 18 छात्र शामिल हैं। इस फर्जीवाड़े के बाद साल 2019-20 बैच की जांच भी चल रही है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस बैच में कई फर्जी छात्र अभी और होंगे।

कंप्यूटर साइंस विभाग की एक छात्रा पर संदेह होने पर विभाग के प्रोफेसर ने उससे प्रवेश आवंटन पत्र मांगा। उसका आवंटन पत्र फर्जी था। इसकी जानकारी कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय को दी गयी। इसके बाद कुलपति ने प्रवेश की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। जिसमें कई तथ्य सामने आए। शुल्क व आवंटन सूची के नामों में अंतर था।

Recommended Video

    शामली: फर्जी एमबीबीएस डिग्री धारक डॉ एचपी सिंह को पुलिस ने किया अरेस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+