विधायक अमनमणि की कार को टवेरा ने मारी टक्कर, हत्या के प्रयास का आरोप

गोरखपुर। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे व नौतनवा से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की फॉर्च्यूनर में टक्कर मार दी। हादसे में विधायक, उनके पीआरओ, गनर और ड्राइवर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, विधायक इसे जानलेवा हमला बता रहे है। बता दें कि इस मामले में विधायक के चालक ने बेलीपार थाने में तहरीर दी।

mla aman mani injured in road accident

जानकारी के अनुसार, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमनमणि त्रिपाठी शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर आ रहे थे। रात 12 बजे के करीब वह नौसढ़ चौराहे से आगे बड़े ही थे कि सामने आ रही तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी ने विधायक की फॉर्च्यूनर में टक्कर मार दी। हादसे में विधायक, उनका गाड़ी चालक असलम, पीआरओ मायाशंकर और गनर घायल हो गए।

mla aman mani injured in road accident

बता दें कि टवेरा की जोरदार टक्कर से विधायक की गाड़ी सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर लदे ट्रक से भिड़ गई। संयोग अच्‍छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे साथी व रिश्तेदार विधायक अमनमणि के साथ ही सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राइवेट वार्ड में भर्ती अमनमणि के पैर में चोट लगी है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक चालक की तहरीर पर टवेरा चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+