Gorakhpur News: दिनदहाड़े बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली,हालत नाजुक
गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार दोपहर बदमाशों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी।भागते समय एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जबकि दो और साथी भाग निकले।घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती क
गोरखपुर,20 अगस्त: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार दोपहर बदमाशों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी।भागते समय एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जबकि दो और साथी भाग निकले।घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव के रामप्रीत यादव के चार बेटों में सबसे छोटे बेटे प्रदीप यादव गांव के बाहर खेत में मकान बनवा कर रहते हैं। शनिवार को दोपहर बाद उनके घर पर कार से तीन लोग आए। घर के अंदर बरामदे में कहासुनी के बाद बदमाशों ने प्रदीप यादव को गोली मार दी।पति को बचाने आई उनकी पत्नी रीतू यादव को भी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब उस ओर दौड़े तब फायरिंग करते हुए तीनों बदमाशों ने भागने लगे। जिनमें एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले।
Gorakhpur News: 13 पार्किंग स्थलों की ई नीलामी पूरी,डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रहा रेलवे
पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को सीएचसी पिपराइच पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान शाहपुर इलाके के बशारतपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह के रूप में हुई है।शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसे के लेनदेन में यह विवाद हुआ है। प्रदीप यादव ने किसी से रुपये लिया था।
Recommended Video
अगर कई घटनाओं को देखें तो यह बात सामने आ रही है कि पैसों का लेन-देन जान जाने का कारण बन रही है।इस लेने देन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है और लोग जान लेने पर अमादा हो जा रहे हैं।कुछ समय पूर्व ही गगहा क्षेत्र में इसी तरही की घटना देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications