मनीष गुप्ता केस: फरार चल रहे 6 पुलिसकर्मियों में से 2 गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम
गोरखपुर, 10 अक्टूबर: कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में निलंबन के बाद से फरार चल रहे छह पुलिसकर्मियों में से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज ही इन पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख की थी। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपित पुलिसकर्मियों की फोटो भी जारी किए हैं।

गोरखपुर के होटल में हुई थी मनीष गुप्ता की मौत
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में एक होटल में पुलिस की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपित पुलिसकर्मियों की फोटो भी जारी की है।
इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा गिरफ्तार
मनीष गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार किया। दोनों से रामगढ़ताल और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। जल्द ही उन्हें कानपुर एसआईटी के हवाले कर दिया जाएगा। गोरखपुर और कानपुर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरोगा अक्षय मिश्रा के बाराबंकी के स्थित घर में रविवार को एक बार फिर से एसआईटी की टीम ने छापा मारा था, लेकिन वह वहीं नहीं मिला था।
मनीष गुप्ता की पत्नी को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
बता दें, रविवार को मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई। केडीए के अधिकारियों ने मनीष के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मृतक मनीष की पत्नी अपनी सुविधा के अनुसार केडीए में ज्वॉइनिंग कर सकती हैं। उन्हें कुछ पेपर वर्क पूरे करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications