Gorakhpur News: पत्नी पर लगा पति के हत्या का आरोप,संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिली लाश
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव उसके घर में मिला।गुुरुवार रात खाना खाने के बाद व्यक्ति सोने चला गया था।
गोरखपुर,2सितंबर। गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव उसके घर में मिला।गुुरुवार रात खाना खाने के बाद व्यक्ति सोने चला गया था।पत्नी व बच्चे बरामदे में सोए थे।उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं।उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था।कमरे में शराब की बोतल व भांग भी मिले हैं।व्यक्ति के भाई ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उमेश चार माह पूर्व घर आया था।उसकी पत्नी से उसका रोज विवाद होता था।गुरुवार को वह खाना खाने के बाद सोने चला गया।सुबह उसकी मौत हो चुकी थी।कमरे में से शराब की खाली बोतले व भांग का गोला मिला है।मृतक के शरीर पर कई जगह नाखून के निशान व मुंह से खून निकला था। जबकि मृतक की पत्नी आरती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रात को मेरे पति दारू व भाग का गोला खाकर सोए थे, सुबह मृत अवस्था मे पाए गए।उमेश का एक बेटा रोहित (15) व एक बेटी काजल (13) की है। मृतक हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता है।
मृतक के बड़े भाई कैलाश निषाद ने बताया कि भाई का उसकी पत्नी आरती से किसी बात को लेकर विवाद होता था। आशंका है कि मेरे भाई की पत्नी ने ही गला दबाकर हत्या की है।
इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी सोनेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications