शादी के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, बोला- संबंध बनाने को लेकर हुई थी लड़ाई

गोरखपुर, 10 अगस्त: यूपी के गोरखपुर में जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के तीन महीने बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए जाने के बाद आरोपी पति ने कहा कि पत्नी उसे संबंध नहीं बनाने देती थी। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी।

man impaled his wife after three months of marriage in gorakhpur

तीन महीने पहले हुई थी शादी

संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर में रहने वाले शख्स ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी बीते 13 मई को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन कैश, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग की जाने लगी और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

भाई ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन फोन पर अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के बारे में बताती रही। आरोप है कि सोमवार की रात ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद मायके वालों को फोन कर बताया कि तुम लोगों ने गाड़ी और पैसा नहीं दिया तो आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ। जब तक मायके वाले अस्तपाल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+