Gorakhpur: खिचड़ी मेले में सजने लगीं मध्य प्रदेश,राजस्थान,बिहार व पश्चिम बंगाल की दुकानें
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा,मध्य प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,गुजरात की भी दुकानें मेले में सज रही हैं।

Gorakhpur News: मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में कई माह तक चलने वाले मेले का आयोजन किया जाता है। इस विश्व प्रसिद्ध मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। मेले में लगने वाली दुकाने व झूले अभी से सजने शुरु हो गए हैं। यहां लोग नये साल में भी आते हैं। इसी के मद्देनजर नये साल की शुरुआत से पहले यहां मेले को भव्य रुप देने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, टोराटोरा, ड्रेगन झूले भी मेेले में लग चुके हैं।
40 प्रतिशत दुकानें आवंटित
गोरखनाथ मंदिर मेला प्रबंध समिति के प्रबंधक शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे लेकर तैयारी चल रही है। वर्तमान समय में चालीस प्रतिशत दुकानदारों ने जगह आवंटित करा लिया है। जल्द ही सभी जगह आवंटित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
पांच जनवरी तक कराएं दुकानों का आवंटन
मेला प्रबंधक शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि जो लोग भी मंदिर परिसर में मेले के अवसर पर अपनी दुकानें लगाना चाहते हैं तो उनके लिए 5 जनवरी तक का समय है। यदि पुराने दुकानदार नहीं आते हैं तो 5 से 7 जनवरी के बीच में नए दुकानदारों को जगह आवंटित कर दी जाएगी।
झूले का रहता है आकर्षण
शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान झूलों पर रहता है। इसलिए सबसे ज्यादा आवंटन झूले की जगह का हुआ है। इसके अलावा मौत का कुंआ,स्टूडियों,
टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, स्लंबो, ड्रेगेन के लिए भी जगह आवंटित कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल की सज रही दुकानें
प्रबंधन के मुताबिक, देश के विभिन्न प्रदेशों से यहां दुकानदार आ रहे हैं। वर्तमान समय में उत्तर
प्रदेश के अलावा बिहार,राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के दुकानदारों ने मेले में दुकान लगानी शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications