Gorakhpur News: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरुम में लगी भीषण आग,भारी नुकसान
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित राधिका काम्पलेक्स में इलेक्ट्रीक स्कूटर के शो रुम में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी।जिसमें 33 से अधिक स्कूटर जलकर राख हो गयी।
Gorakhpur News: गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित राधिका काम्पलेक्स में इलेक्ट्रीक स्कूटर के शो रुम में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी।जिसमें 33 से अधिक स्कूटर जलकर राख हो गयी। कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह इस पर काबू न पा सके। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के रहने वाले विनीत सिंह की राधिका कॉम्पलेक्स में यश ऑटो मोबाइल के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरुम है। विनीत शाम को दुकान पर ही थे। ग्राहकों से बात करने के दौरान उन्होंने देखा कि धुंआ अंदर से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद वह अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे लेकिन पूरा धुंआ भरा हुआ था।
इस भीषण आग में विनीत सिंह को पचास लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।पुलिस को दी जानकारी में उन्होंने 45 लाख रुपये कीमत के 33 इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा कैश बाक्स में रखे पांच लाख रुपये, मोबाइल फोन व लैपटाप के जलकर राख होने की बात बताई है। पहले विनीत की दुकान कॉम्पलेक्स में आगे थी। मकान मालिक के किराया बढ़ाए जाने पर उन्होंने अपनी दुकान पीछे शिप्ट की थी। मात्र 15 दिन पहले ही उन्होंने दुकान को पीछे शिफ्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications