MGUG: गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्र ने प्रदेश स्तर पर बढ़ाया जिले का मान, हासिल की यह उपलब्धि

Mahayogi Guru Gorakhnath University Gorakhpur News Uttar Pradesh: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के छात्र उत्कर्ष सिंह ने 'छात्र-पुलिस अनुभवात्मक प्रशिक्षण फेज 2.0' में सोशल मीडिया पोस्टिंग श्रेणी में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की गई। उत्कर्ष एमजीयूजी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक हैं। उत्कर्ष सिंह को प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ विभाग) द्वारा जारी किया गया जिसे कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही द्वारा प्रदान किया गया।

MGUG GORAKHPUR

कुलपति ने उत्कर्ष के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं। ऐसे छात्र भविष्य में पुलिस मित्र बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना केकार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार दुबे, कृषि संकायाध्यक्ष डॉ. विमल दुबे आदि ने उत्कर्ष को बधाई दी है।

स्थापना के चार साल के भीतर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नाम उपलब्धियों की लंबी सूची है। पूरे प्रदेश में इसकी पहचान समयानुकूल, रोजगारपरक शिक्षा तथा आधुनिक एवं प्राचीन चिकित्सा के संगम के रूप में सुदृढ़ हुई है। 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों लोकार्पित इस विश्वविद्यालय में 1 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रपति यहां अकादमिक भवन, करीब पंद्रह सौ लोगों के बैठने की क्षमता के ऑडिटोरियम, ग्यारह कॉटेज वाले विश्व स्तरीय पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और एक हजार की क्षमता के गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+