Maharajganj News: महाराजगंज राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में आठवीं बार शीर्ष पर

Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु मई 2025 माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद द्वारा आठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने जनपद के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 08 बार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में 08 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि हम सबको इस रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करना होगा ताकि लोगों तक योजनाएं प्रभावी तरीके से पहुंच सकें। कहा कि शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम सभी लोगों को इसी मंशा के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जनपद अबतक इस मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहा है।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस उपलब्धि के बाद भी कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है और सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा है जहां प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार करेंगे।

dm maharajganj

सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार और ज़िला स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और डेटा को समय-समय पर अपडेट करता रहता है।
सीएम डैशबोर्ड के मई माह की रिपोर्ट में विकास से संबंधित ग्राम्य विकास, चिकत्सा विभाग, पंचायतीराज, पशुपालन, कृषि, उद्यान, ऊर्जा, पर्यटन आदि की विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं को सम्मिलित किया गया, जबकि राजस्व से संबंधित राजस्व, आबकारी, राज्य कर, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों की अलग-अलग योजनाएं/परियोजनाएं सम्मिलित हैं।
सीएम डैशबोर्ड के मई 2025 माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि जालौन दूसरे, खीरी तीसरे, बरेली चौथे और शाहजहांपुर जनपद पांचवे स्थान पर रहा है।
अगस्त 2024 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 60 योजनाओं में जनपद को ए ग्रेड और 03 योजनाओं में बी ग्रेड व 02 योजन में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा संचालित 32 योजनाओं में ए ग्रेड और 05 में भी ग्रेड और 06 में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।
सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक नोडल अधिकारी के द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है, ताकि योजनाओं के संदर्भ में पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+