Gorakhpur: घर पर अकेली थी लड़की, बंदूक के बल पर सोहदे ने जबरन किया यह काम

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में युवक ने जबरन एक लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

sindoor

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली लड़की को घर में अकेला देख युवक घर में घुस गया। उसने बंदूक के बल पर जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के एक गांव में 29 मार्च को हुई इस घटना में पुलिस पहले तो लापरवाही बरत रही थी। फिर एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया । यह मामला बुधवार का है जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। उसके माता- पिता खेत में थे। लड़की को अकेला देख उसी गांव का रहने वाला विजय जबरन घर में घुस गया और तमंचा दिखाकर उसने लड़की के मांग में सिंदूर भर दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब पूरी बात अपने माता- पिता को बताई तो वे विजय के घर गए। जहां विजय अपने परिजनों के साथ उनसे मारपीट करने लगा।

girl

माता- पिता के मुताबिक, युवक काफी दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। रास्ते में वह उसके साथ कई बार पहले भी छेड़खानी कर चुका है।पहले भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन पुलिन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर गुलरिहा संजय सिंह ने बताया, इस पूरे मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: प्रेमी युगल ने किया ऐसा कार्य, खबर देखकर आप हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+