यूपी: प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने भर दी दुल्हन की मांग, पुलिस को देख उतर गया प्यार का बुखार

प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने भर दी दुल्हन की मांग, पुलिस को देख उतर गया प्यार का बुखार

गोरखपुर, 03 दिसंबर: शादी समारोह के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा जयमाल स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहनाने जा ही रहा था तभी वहां उसका प्रेमी पहुंच गया। प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। अचनाक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस को अपने सामने देख प्रेमी के सिर से प्यार का बुखार उतर गया और वो अपने घर चल गया।

Recommended Video

    यूपी: प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने भर दी दुल्हन की मांग
    प्रेमी ने भर दुल्हन की मांग में सिंदूर

    प्रेमी ने भर दुल्हन की मांग में सिंदूर

    यह मामला गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां बुधवार को एक बारात आई थी। शादी की रस्में चल रही थी। बता दें कि दूल्हा जयमाल की स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहनाने जा ही रहा था कि उससे पहले प्रेमी ने पहुंचकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। अचनाक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि, बुजुर्गों की मदद से मामला सुलझाया। विवाद निपटने के बाद सुबह दूल्हा दुलहन को विदा करा के अपने साथ घर ले गया।

    दोनों के बीच चल रहा था अफेयर

    दोनों के बीच चल रहा था अफेयर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव निवासी युवक और उसी गांव की युवती के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। कुछ दिनों पहले लड़का (प्रेमी) कमाने के लिए गांव से बाहर चला गया। इस बीच युवती (प्रेमिका) के परिवारीजनों ने उसकी शादी तय कर दी। शादी तय होने की जानकारी जब लड़को हुई तो वह दो दिन पहले गांव आ गया। एक दिसंबर को लड़की की शादी होनी था और बारात भी आ गई।

    स्टेज पर ही गले से लिपट गए दोनों

    स्टेज पर ही गले से लिपट गए दोनों

    शादी वाले दिन ही लड़की के घर पर सजे वरमाला स्टेज पर प्रेमी ने चढ़कर दुलहन की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों एक दूसरे के गले से लिपट गए। यह देख लोग अवाक रह गए। लड़की के परिजन ने 112 नम्बर पर इस घटना की सूचना दी। इसी बीच दूल्हा और दुलहन के परिजन के बीच मामला गरम हो गया, उधर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे।

    पुलिस को देखकर उतर गया प्यार का बुखार

    पुलिस को देखकर उतर गया प्यार का बुखार

    हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया। वह अपने घर चला गया। इसी बीच लड़की और दूल्हे के पक्ष के लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुलहन को विदा कराकर अपने घर चला गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+