गोरखपुर: पहचान छिपाकर की शादी, बीवी को दी यातनाएं, फिर बच्चा होते ही हुआ फरार

Love Jihad Case In Gorakhpur: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में लव जिहाद (Love Jihad) का नया मामला सामने आया है। एसपी नॉर्थ के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि युवक ने पहचान छिपाकर उससे शादी की थी। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया, यातनाएं दी गईं। बच्चा पैदा होने के बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया। एसपी नॉर्थ ने सहजनवां थाना पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

love jihad case in gorakhpur uttar pradesh

तीन साल पहले धर्म छिपाकर की थी शादी

मामला सहजनवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शख्स ने तीन साल पहले युवती से शादी की थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद युवक अपनी पत्‍नी से अक्‍सर मारपीट करने लगा। युवती ने बताया कि जब वह उसके घर और परिवारवालों के बारे में पूछती थी तो टाल देता था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। बच्चा पैदा होते ही फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसने जानकारी की तो पता चला कि वह दूसरे धर्म का है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता का कहना है कि उसने काफी दिनों तक पति की तलाश की। उसे ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह पुलिस से गुहार लगाने पहुंची। पीड़िता ने एसपी नार्थ के दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी नॉर्थ ने सहजनवां थाना पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़िता ने सहजनवां थाने में भी तहरीर दी। एसओ ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता से शादी के सबूत मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+