Lord Shiva Mahashivratri: महादेव झारखंडी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने किया जलाभिषेक, देखें Video
Lord Shiva Mahashivratri 2025 Latest News In Hindi Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे तो जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ हैं लेकिन कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार आस्था दिख रही है। यहां लगी लंबी कतार में शिवभक्त अपनी बारी की प्रतिक्षा कर भगवान शिव को जल अर्पित किया। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर यहां आए लोगों से खास बातचीत। इसके साथ ही यहां लोगों में इस पर्व को लेकर क्या उत्साह है यह भी जानने की कोशिश की।
रात 12 बजे से लगी है लंबी कतार महादेव झारखंडी मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए रात 12 बजे से ही लंबी कतार लगी है। दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा। कई घंटों बाद श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जल अर्पित किया।
लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
खबर लिखे जाने तक 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लिया था। अभी भी लंबी लाइन लगी है।
बूढ़े, बच्चों , महिलाओं में दिखा उत्साह
कई घंटों इंतजार के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य था। अपने भोलेनाथ की एक झलक पाना इन सबसे ऊपर था। कतार में छोटे बच्चे, बुजुर्ग , महिलाएं सभी खड़ी थी। चेहरे पर मुस्कान और भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा थी।

दूर दूर से आए श्रद्धालु
महादेव झारखंडी मंदिर में स्वयं भू शिवलिंग के रूप में भोलेनाथ विराजमान है। इनके दर्शन के लिए सिर्फ गोरखपुर ही नहीं महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर सहित बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं।
होती हैं सभी मुरादें पूरी
महराजगंज से आए श्रद्धालु शिवेंद्र ने कहा कि मै यहां कई वर्षों से आता हूं। भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सब ठीक है। इन्होंने कई मुरादे भी पूरी की है।
Mahashivratri 2025: भोलेनाथ के भक्त हैं कोहली, बॉडी के टैटू ने खोला राज, हैरान कर देगा विराट का ये रूप
झारखंडी महादेव मंदिर समिति के सदस्त उपेन्द्र बताते हैं कि इस मंदिर में लोगों की अपार आस्था है। प्रत्येक वर्ष यहां दूर दूर से लाखों श्रद्धालु आते है। मंदिर प्रशासन विशेष ध्यान रखता है कि किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो । रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं ने आज जलाभिषेक किया है।












Click it and Unblock the Notifications