Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर में अधिकारियों को दिया जा रहा यह खास प्रशिक्षण

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए गोरखपुर में नौ जिलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन ने अभी से खास तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए गोरखपुर में नौ जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण 16 जून तक चलेगा।

अक्टूबर व नवंबर में होने वाला अधिकारियों का विषय केंद्रित मैराथन प्रशिक्षण जून में ही शुरू हो गया है। शनिवार को एनेक्सी भवन में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या एवं अंबेडकरनगर के अपर जिलाधिकारियों को बुलाया गया था। प्रशिक्षण सुबह नौ से शाम छह बजे तक चल रहा है।

loksabah

प्रशिक्षण का समय 6,8, 10 12 14 एवं 16 जून को निर्धारित है। जून को नौ जिलों के मुख्य कोषाधिकारियों एवं वरिष्ठ कोषाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ है। इनके पास चुनाव में व्यय से जुड़ी जिम्मेदारी होती है। आठ जून को सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को बुलाया गया था। इनके पास सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (एसवीईईपी-स्वीप) की जिम्मेदारी होगी और इसी के बारे में इन्हें प्रशिक्षित किया गया है।

10 जून को सभी जिलों के अपर जिलाधिकारी यानी उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशिक्षण के लिए आए थे। इन्हें नामांकन पत्रों की वैधता एवं अवैध होने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापस लेने एवं प्रतीक चिह्न आवंटन की भी जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में नौ जिलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जून तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+