Khelo India: 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, प्रशासन ने तेज की तैयारी

गोरखपुर में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियां तेज हैं। यहां यह प्रतियोगिता 27 मई से 31 मई तक चलेगी।

cm

Gorakhpur News: गोरखपुर में होने जा रही पहली राष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिस रामगढ़ताल क्षेत्र में यह प्रतियोगिता होनी है उसका पूरा स्वरुप ही बदल गया है। प्रतियोगिता के लिए भोपाल से 25 नाव वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंच चुकी हैं। सीएम योगी 27मई को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में आयोजित है। पूरे प्रदेश में यह प्रतियोगिता 25 मई से 3 जून तक चलेगी। गोरखपुर में यह प्रतियोगिता 27 से 31 मई के बीच होगी। रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता से रामगढ़ताल क्षेत्र का पूरा नजारा बदल चुका है। पैडलेगंज से रामगढ़ताल की तरफ जाने पर खिलाड़ियों व खेल की कलाकृतियां मन मोह लेने वाली हैं। जगह- जगह प्लेटफार्म तैयार किये गये हैं।

प्रतियोगिता के लिए नाव को तैयार करने और उनके ट्रायल का जिम्मा वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी, भोपाल के कैप्टन दलवीर सिंह राठौर के पास है। उनके साथ आठ सदस्यीय टीम भी है, इसमें कोच और मैनेजर सुषमा राठौर, मनोज सक्सेना, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, हितेश बॉथम, रोहित सेंधव, भगवान सिंह, योगेश ठाकुर शामिल हैं। 25 नाव गोरखपुर पहुंच चुकी है। गोरखपुर के रामगढ़ताल में होने वाले इन सभी 30 प्रतिस्पर्धा में देश के अलग अलग 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ में कोच व सपोर्टिंग स्टाफ भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+