गोरखपुर में अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, फ़िल्म स्टार से नेता बनी काजल निषाद को लोकसभा का टिकट
Samajwadi Party Candidate Kajal Nishad News: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते दिख रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उन्होंने गोरखपुर संसदीय सीट से काजल निषाद को टिकट दिया है। काजल सपा के विश्वासपात्रों में शामिल हैं। इसी पार्टी से वह विधानसभा और मेयर पद की दावेदारी कर चुकी हैं। फिल्म स्टार से नेता बनी काजल को टिकट देकर अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला हैं।
कौन है काजल निषाद
योगी के गढ़ से सपा ने काजल निषाद पर भरोसा जताया है। काजल निषाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी सक्रिया रही हैं। इनका जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था लेकिन वह कैरियर बनाने के लिए मुंबई आ गयी और फिल्म और शोज में काम करना शुरु किया। उन्हें 2009 में लापतागंज में चमेली का रोल किया था। भोजपुरी फिल्म शादी ब्याह में भी उन्होंने काम किया। इन्होंने गोरखपुर के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर संजय निषाद से शादी की है।

राजनीति में हुई एंट्री
फिल्मों में काम करने के दौरान ही काजल निषाद ने राजनीति की ओर रुख किया और 2012 कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थामा और 2022 में सपा के टिकट पर गोरखपुर की कैंपिरयगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा। हांलाकि बीजेपी के फतेहबहादुर सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की और काजल को हार का सामना करना पड़ा। सपा ने दोबारा काजल पर विश्वास जताया अप्रैल,2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में इन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाया था। यहां भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने इन्हें शिकस्त दी।
लगातार हार के बाद भी अखिलेश का भरोसा कायम
काजल निषाद को समाजवादी पार्टी से पहले भी टिकट मिल चुका है। हालांकि इन्हें दोनों बार हार का ही मुंह देखना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीसरी बार इन पर भरोसा जताया है। काजल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications