ट्रैफिक पुलिस: अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगा रहा आईटीएमएस

गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर लगे आईटीएमएस यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम भी कर रहा है। इसकी सहायता से अब तक लूट,चोरी,ठगी सहित कई मामलों के खुलासे में सफलता मिली है।

गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर लगे आईटीएमएस यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम भी कर रहा है। इसकी सहायता से अब तक लूट,चोरी,ठगी सहित कई मामलों के खुलासे में सफलता मिली है।

sp

एसपी ट्रैफिक डॉक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने बताया शहर के 21 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।जो यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही अपराधियों तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसके माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना आसान हो गया है।आईटीएम की सहायता से ही अभी हाल ही में एटीएम बदलकर फ्राड करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह जेल बाइपास पर रहने वाले रमेश कुमार को मोबाइल बाइक सवार युवक छिनकर भाग गए। इन युवकों को ट्रेस करने में आईटीएमएस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मोबाइल वापस दिलवाया।इसी प्रकाश सहजनवां के विरेन्द्र कुमार त्रिपाठी का नौसड़ के पास ऑटो चालक बैग से ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गया। इस ऑटो चालक की तीन घंटे में आईटीएमएस से पहचान कराई गई। जिससे संबंधित थाना कार्रवाई कर पाया।

एसपी ट्रैफिक एमपी सिंह ने बताया आईटीएमएस की विडियो रिकॉर्डिंग 5 दिन तक सेव रहती है। इसके बाद ऑटोमेटिक वो डिलिट होती रहती है। उ इसका बैकअप और बढ़ाने के लिए शासन को प्रपोजल भेजा गया है।इस व्यवस्था से आमजन को जाम से छुटकारा मिला है।इस तरह आईटीएमएस कई रुपों में पुलिस व आमजन की मदद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+