UP : लैंडमाइंस के पास आते ही बजने लगेगा जूते में लगा अलार्म,आईटीएम छात्रों की सेना के जवानों को खास सौगात
गोरखपुर आईटीएम गीडा के छात्रों ने देश के जवानों के लिए एक ऐसा खास जूता तैयार किया है जो उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। लैंडमाइंस वाली जगह से गुजरने पर जूते में लगा अलार्म बजने लगेगा।

Gorakhpur News: गोरखपुर गीडा के छात्रों ने एक खास पहल की है। यहां के दो छात्रों ने एक ऐसा जूता तैयार किया है जो सेना के जवानों को पहले ही कही लैंडमाइंस होने की जानकारी दे देगा। लैंडमाइंस के पास आते ही जूते में लगे अलार्म बजने लगेंगे। इसके साथ ही बर्फीले जगहों पर ड्यूटी के दौरान पैर के तलवों को भी गर्म रखेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गीडा के बीटेक के दो छात्रों ने यह कारनामा किया है।
लैँडमाइंस के पास आते ही बजने लगे का अलार्म
आईटीएम गीडा के दो छात्रों बीटेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर एंड साइंस ब्रांच के छात्र विनय चौधरी व प्रशांत द्वारा तैयार इस जूते की कई विशेषताएं हैं। यह सेना के जवानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर कही लैंडमाइंस है और जवान उसके नजदीक से गुजरेंगे तो जूते में लगा अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही इसे चार्ज करने की भी जरुरत नहीं है। जूते में लगे पिन को घूमाते ही यह चार्ज हो जाएगा।
ठंड से देगा राहत
खास तरीके से तैयार यह जूता सैनिकों को खतरों से आगाह करने के साथ ही बर्फिले मौसम में शून्य से नीचे तापमान पर भी पैर की अंगुलियों व तलवे को गर्मी प्रदान करेगा।इसमें एक ट्रांसमीटर लगाया गया है, जो लैंडमाइंस के पास आते ही सक्रिय हो जाएगा। पहले जूतों में लाइट जलने लगेगी। इसके बाद अलार्म भी बजने लगेगा। इसके अलावा जूते की सोल वायब्रेट भी करेगी। स्मार्ट जूतों में छह वोल्ट की बैटरी लगाई गई है। जिसे डायनमो से जोड़ा गया है। डायनमो को एक पिन से घुमाना पड़ेगा। करीब दस मिनट में बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। बैटरी एक बार चार्ज होने पर चार से पांच दिनों तक काम करेगी।
छात्रों की इस खास पहल से आईटीएम के अन्य छात्र भी उत्साहित हैं। यहां के शिक्षकों ने छात्रों के इस पहल की सराहना की है एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications