UP: टर्की देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत फतह करेंगे गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत जिसकी ऊंचाई (16854 फिट) को फतह करने की तैयारी कर चुके है।। पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए 11 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने मुंबई मुख्यालय पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा व एचपीसीएल का लोगो भेट किया, एवं इस अभियान के लिए नीतीश सिंह जी को शुभकामनाएं दी। वहीं आज लखनऊ में पर्वतारोही नीतीश सिंह ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने तिरंगा भेंट करते हुए उनके इस मिशन हेतु शुभकामनाएं दी।

इस मिशन के संदर्भ में एचपीसीएल के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने कहा कि यह बहुत ही साहसिक कार्य है,आज का युवा इस तरह के साहसी कार्य कर रहे हमे इनका उत्साहवर्धन करते हुए इन्हे बढ़ावा देना चाहिए।। जब गौरवशाली तिरंगा झंडा उचाईयों पर लहराता है तो हम सभी को बहुत गर्व होता है।उन्होंने नीतीश सिंह द्वारा अपने हर मिशन में दिए जा रहे समाजिक मुद्दों हेतु संदेश की भी सराहना की।

nitish

पर्वतारोही नीतीश सिंह अपने अगले अभियान टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत जिसकी ऊंचाई (16854 फिट) की चढ़ाई के लिए 18 जुलाई को रवाना होंगे।

इन चोटियों पर लहरा चुके हैं तिरंगा

. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।

. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।

. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।

. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।

. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।

. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+